google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दवा कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया अब दवाई के दाम बढ़ाकर वसूल रहे...

Apr 2, 2024
2 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मरीज पहले ही 30 प्रतिशत महंगा दवा खरीद रहे है अब 12 प्रतिशत और ज्यादा देना पड़ेगा

  • जीवनरक्षक दवाइयों की क़ीमत बीते 3 वर्ष में 42 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा को दवा निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रोरल बांड एवं अन्य माध्यम से जो हजारों करोड रुपए का चंदा दिये हैं उसका ही परिणाम है कि आज से 1000 से अधिक जीवन रक्षक दवाइयां, टॉनिक, इंजेक्शन, की कीमतों में 12 से 14 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है. बीते तीन वर्षो में दवाइयां के कीमतों में लगभग 42 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है. एक ओर जनता बढ़ती बेरोजगारी महंगाई की मार झेल रही है. वहीं दूसरी ओर दवाइयां के दाम में बेतहाशा वृद्धि मरीजों के जीवन में संकट उत्पन्न कर रहा हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है चंदा दो धंधा लो, लूटो और लूटने दो पूरे देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. खाने-पीने की सामग्री से लेकर हर आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका मुख्य वजह भाजपा का मुनाफाखोरी और चंदाखोरी है सरकार में रहते जिसे महंगाई नियंत्रित करना है वह दल चंदा लेकर महंगाई को बढ़ाने का काम कर रही है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कई नामीगिरामी दवा कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया है उसके बाद उनके कई सैंपल जो फेल हो चुके थे वह पास हो गया है. दवा कंपनियों के दाम बढ़ाने के अभी कोई ऐसा कारण नहीं है सिवाय भाजपा को दी गई मोटी चंदा के अलावा. मोदी सरकार इतनी निष्ठुर है कि उन्हें जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे बे इंतेहा दर्द झेल रहे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज का भी ख्याल नहीं आया. उन्हें सिर्फ अपने पार्टी का खजाना कैसा भरा रहे इसकी चिंता अधिक रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का दावा कर सरकार में आए नरेंद्र मोदी की सरकार बीते 10 वर्ष में जनता के वादे को पूरा नहीं कर पाई. महंगाई कम होने के बजाय 100 प्रतिशत महंगाई बढ़ गई है कई दवा के दाम में 180 से 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मरीज को दी जाने वाली पौष्टिक आहार फल सहित उनके उपचार में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल इक्विपमेंट के भी दाम आसमान छू रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html