धान के विकल्प के रूप में मूंगफली की खेती: रायगढ़ के किसान ने दो एकड़ में आजमाई नई राह...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की फसल विविधीकरण प्रोत्साहन पहल से प्रेरित होकर जिले के कछार गांव के माटीपुत्र इंधर पटेल ने पारम्परिक धान की खेती से हटकर एक नया कदम उठाया है। उन्होंने अपनी कुल 10 से 12 एकड़ भूमि में से दो एकड़ जमीन पर मूंगफली की फसल लगाई है। कृषि विभाग की ओर से इस प्रगतिशील कृषक को निःशुल्क मूंगफली के बीज उपलब्ध कराए गए थे।
धान की फसल के मुकाबले मूंगफली में लागत काफी कम आती है। जहां धान उगाने में प्रति एकड़ 30 से 35 हजार रुपये तक का खर्च बैठता है, वहीं मूंगफली में कम दवाइयों, कम श्रम और कम पूंजी की आवश्यकता होती है। कम लागत और बेहतर मुनाफे की उम्मीद के चलते उन्होंने इस वैकल्पिक फसल को चुना। शासन की इस लाभकारी योजना से जुड़ने पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो कि कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ सीजन में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें उगाने वाले पात्र किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में विविधता लाना और किसानों की आय में इजाफा करना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments