जशपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौड़का चौरा के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक और कार आपस में आमने-सामने भिड़ गईं। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया से गुमला की तरफ जा रहे एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही कार के बीच यह जोरदार टक्कर हुई। दोनों वाहन तेज गति में बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस भिड़ंत से मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसे में कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में से एक की पहचान राजू गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments