google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

सुरक्षा और दोहरीकरण के नाम पर यात्री सुविधा प्रभावित....

Aug 6
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दंतेवाड़ा बैलाडीला क्षेत्र में रेल सुविधाओं को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लौह अयस्क लेकर मालगाड़ियां गुजरती हैं। लेकिन आम यात्रियों के लिए पैसेंजर ट्रेनें अक्सर दंतेवाड़ा तक ही सीमित रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि माल परिवहन निर्बाध हो सकता है तो यात्री सुविधा क्यों नहीं। पहले सुरक्षा और अब दोहरीकरण का कारण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि परिस्थितियां पहले से काफी बदल चुकी हैं। बैलाडीला रेलवे को भारी राजस्व देने वाला क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग वर्षों से लंबित है। स्थानीय नागरिक पांच से छह नियमित यात्री ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बेहतर रेल सुविधा रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करेगी। अब क्षेत्र की जनता आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय की प्रतीक्षा कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html