google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आगामी पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में भागीदारी।लोक जनशक्ति पार्टी (रा)का राज्य स्तरीय बैठक...

Dec 10, 2024
2 min read

""लोक जनशक्ति पार्टी (रा)का राज्य स्तरीय बैठक""

  • सदस्यता अभियान एवं विस्तार पर चर्चा।

  • आगामी पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव में भागीदारी।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामेश्वर सिंह जी के द्वारा संगठन में विस्तार व कार्यकर्ताओं का परिचय हेतु राज्य स्तरीय बैठक रखी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पांडे जी मुख्य अतिथि थे. विशेष अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा वर्मा जी लेबर प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव संगठन एवं जिला रायपुर प्रभारी मुकेश वर्मा ने की।

 सर्वप्रथम लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की फोटो पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात बैठक में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह जी के द्वारा..

प्रदेशाध्यक्ष शरत पांडे जी का स्वागत किया गया ,उपस्थित सभी अतिथियों का भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया ।इसी तारतम्य में रामेश्वर सिंह जी के द्वारा संगठन के विस्तार की जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार भी साझा किये। प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा जी के द्वारा संगठन व पार्टी की विचारधारा के विषय में जानकारी दी गई। तत्पश्चात लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडे जी ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं पूरे भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में तेजी से सदस्यता अभियान चलाई जा रही है जिस में ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी में स्वमेव जुड़ रहे हैं ।छत्तीसगढ़ में भी संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी को भली भांति है ।

छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रति लगाव व रुझान को देखते हुए मां.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा निर्देश दिया गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी होने वाले पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव में अपनी भागीदारी निभाईगी।

 बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव लेबर सेल श्री किशोर साहू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अंजू शर्मा प्रदेश कार्यकारी सदस्य सरिता चौहान कमलेश देवांगन लक्ष्मी साहू अनिल मिश्रा ललित साहू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html