गरिमामय आयोजन में सहभागिता और मुख्य अतिथि का सम्मान.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
आज इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर मिडटाउन द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर सेवा, मित्रता एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैषम्पायन , एसोसिएशन प्रेसिडेंट विनुथा हरिश , आईआईडब्ल्यू प्रेसिडेंट इंगलोग विंडहैम , क्लब प्रेसिडेंट श्रद्धा नायक एवं क्लब सेक्रेटरी वंदना राजपूत सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय भेंट एवं विचार-विमर्श का अवसर मिला।
सभी के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आपके समर्पित प्रयास निरंतर नई प्रेरणा देते रहें, यही शुभकामनाएँ।
"ग्रो एंड फ्लोरिश" (Grow & Flourish) की भावना के साथ समाज सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments