google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंचायत चुनाव: सहज सरल चेतन तारवानी जीत की ओर अग्रसर...

Mar 4, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • पूज्य छत्तीसगढ सिंधी पंचायत: चुनाव प्रचार के समाचार

रायपुर।। पूज्य छत्तीसगढ सिंधी पंचायत के उद्गम से आज तक अध्यक्ष पद का मान सम्मान कायम रखने वाले आदरणीय श्रीचंद सुंदरानी के निर्देश पर अध्यक्ष पद हेतु चुनावी सरगर्मियों के दौरान अध्यक्ष पद हेतु अंचल के लोकप्रिय समाजसेवी सीए चेतन तारवानी अपने प्रचार में लगे हुए हैं।।उनके पैनल के संवाददाता दिनेश अठवानी ने चुनावी तैयारियों को लेकर बताया कि विगत एक सप्ताह से चेतन तारवानी रायपुर में ही जमे हुए हैं। चूंकि छत्तीसगढ की सभी पंचायतें प्रथम मर्तबा हो रहे चुनाव के प्रति उत्साहित हैं, उनके चुनाव प्रचार की बागडोर सम्भाल रहे इंदर डोडवानी ने बताया कि चेतन तारवानी नगर के सभी पंचायत एवं वोटर के पास जाकर अपनी दावेदारी को पुख्ता करने उन्हें वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।।इस मर्तबा सीए चेतन तारवानी के समर्थन में जो माहौल बन रहा है, वह देखते ही बनता है।।छत्तीसगढ समाज में धूमकेतु की तरह उभरे सहज- सरल-पारदर्शी स्वभाव के धनी, समाज के हित में सदैव सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाते हुए चेतन तारवानी खुलकर स्वयं की मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करते हुए समाज में अपने 20 वर्षीय सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय क्रियाशीलता को लेकर अपने लिए अध्यक्ष पद के दावे को गम्भीरतापूर्वक लेने विनम्रतापूर्वक निवेदन कर रहे हैं। जहां-जहां स्वयं चेतन तारवानी गए हैं, समाज ने उनको पलकों पर बिठाने का वादा किया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ के दौरे पर निकले वरिष्ठ इंदर डोडवानी के अनुसार तारवानी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को सहज बताया, उनके युवा -वरिष्ठ दोनों ही वर्ग में सशक्त लोकप्रियता का प्रचार करते हुए, चेतन तारवानी के छत्तीसगढ के सामाजिक उत्थान में योगदान की सराहना करते हुए आज के अपने बसना- महासमुंद- आरंग दौरे को उनके पक्ष में धनात्मक बताया। सभी पंचायतों ने चेतन तारवानी को समाज के पितामह श्रीचंद सुंदरानी जैसा कर्मठ- लोकप्रिय उम्मीदवार व सही दावेदार भी बताया।।

अभी तक के हुए प्रचार के प्रति संतुष्ट इंदर डोडवानी ने बताया, वोटर काफी हद तक जागरूक दिखे, प्रत्येक वोटर को अपने वोट की कीमत समझने वाला बताया। स्वयं ही समाज में तारवानी की उपलब्धियों का पिटारा खोलने की जरूरत नहीं पड़ रही, सभी जानते हैं,*विनम्रता की मूर्ति चेतन तारवानी पंचायत के अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखने में सम्पूर्ण सक्षम साबित होंगे। संवाददाता दिनेश अठवानी ने बताया चेतन तारवानी एक सुलझे हुए सक्षम कार्यकर्ता हैं, समाज के राजनीतिक उत्थान का भी जिम्मा लेने वाला बताया, समाज को एक नई दिशा देने, समाज को हर तरह से सक्षम बनाने में सम्पूर्ण सक्षम दावेदार बताया। छत्तीसगढ समाज से यह आग्रह भी किया, आप चेतन तारवानी को वोट देकर छत्तीसगढ में सिंधी समाज को ऊर्जावान व सबल बनाने जा रहे हैं।।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html