google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

40.96 लाख रुपये की धान अनियमितता का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.....

Jul 18
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़

  • 40.96 लाख रुपये की धान अनियमितता का खुलासा, ऑनलाइन रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में 3304 कट्टा (1321.6 क्विंटल) धान गायब मिला

  • उपार्जन केन्द्र बाघामुड़ा में बड़ा फर्जीवाड़ा, रिकॉर्ड में 1,25,878 कट्टा दर्शाए गए, जबकि मौके पर धान कम पाया गया

  • मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार, समिति प्रभारी प्रेमसिंह ध्रुव के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध

  • तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार ट्रैकिंग से मिली सफलता, पुलिस ने ग्राम मोखा में घेराबंदी कर फरार आरोपी को दबोचा

दिनांक 24.01.2026 को प्रार्थी सेवकराम चंद्राकर पिता स्व0 मन्नूलाल चंद्राकर उम्र 58 साल साकिन गुरूद्वारा के पास बागबाहरा थाना बागबाहरा(ब्रांन्च मैनेजर मुनगासेर) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उपार्जन केन्द्र बाघामुडा का आनलाईन रिपोर्ट के अनुसार 1,25,878 कटटा धान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध होना प्रदर्शित हो रहा है जबकि भौतिक सत्यापन करने पर धान कटटा स्टेक की संख्या 74 है, जिसमें 1,22,574 कटटा मौके पर धान खरीदी केन्द्र के फड पर पाया गया। इस प्रकार से आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्यापन करने पर कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) कम पाया गया, जिसका समर्थन मूल्य 3100 रूपये की दर से 40,96,960 रूपये होता है।


इस प्रकार से उक्त धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में कुल 3304 कटटा धान (1321.6 क्विंटल) मूल्य 40,96,960 राशि की अनियमितता पाये जाने से समिति प्रभारी प्रेमसिंग ध्रुव के विरूध्द अप.क्र. 12/2026 धारा 316(5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मामले की तफ्तीश के दौरान आरोपी के मोबाईल का सीडीआर एनालिसीसी एवं लोकेशन की जानकारी मिलने पर *आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम मोखा से गिरफतार कर आज दिनांक 17.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है |

गिरफ्तार आरोपी-

01- प्रेमसिंह ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 42 साल, निवासी मोखा, थाना कोमाखान, जिला महासमुन्द (छग)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html