google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजनांदगांव में गोवंश वध पर उबाल: कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन....

Oct 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव के गौरी नगर इलाके में मवेशी वध की घटना के बाद उपजा असंतोष शनिवार को उग्र रूप ले गया। पुलिस द्वारा दोनों नामजद आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर अदालत में पेश किए जाने की खबर मिलते ही तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोर्ट परिसर पहुंच गए। आरोपियों को सामने आते देख कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे उन तक पहुंचने की कोशिश करने लगे, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।


इस दौरान कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस बल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए भीड़ को पीछे धकेला और आरोपियों को फौरन वज्र वाहन में बैठाकर सुरक्षित जेल भेज दिया। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा, जहां भारी संख्या में वर्दीधारी जवानों के साथ सादे लिबास में भी खुफिया व सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।


उल्लेखनीय है कि इस सनसनीखेज वारदात को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों में पहले से ही भारी गुस्सा था। शुक्रवार की देर रात कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया था, जहां आधी रात तक प्रदर्शनकारी दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html