google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर एरिया का छत्तीसगढ़ में आज भी असर देखने को मिलने के आसार हैं l उत्तरी और मध्य इलाकों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, इस दौरान बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने की स्थिति बनी सकती है, मौसमी सिस्टम के अगले 48 घंटे में उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है | रायपुर में बादल, बारिश के आसार- 2 सितंबर को रायपुर शहर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा | कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है |


मौसम विभाग ने बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, 40-60 किमी की रफ्तार से हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है | इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है |


प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई और बलरामपुर ज़िले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई | प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव, में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |सबसे अधिक वर्षा चांदो में 15 सेमी हुई, इसके बाद रामचंद्रपुर में 12, रामानुजगंज और वाड्रफनगर में 8-8, बलरामपुर, कुसमी, सामरी, रघुनाथनगर और राजपुर में 7-7 सेमी बारिश हुई, चलगली और शंकरगढ़ में 6-6 सेमी, बलौदा बाजार, सोनाखान और जनकपुर भरतपुर में 5-5 सेमी, दौरा कोचली, भाटापारा और भटगांव में 4-4 सेमी तथा मुकडेगा, बसना, कसडोल, लटोरी, पिथौरा और पलारी में 3-3 सेमी बारिश हुई, इसके अलावा प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html