google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरेआम गुंडागर्दी: रायपुर में टाटा एस चालक से मारपीट...

Oct 21
1 min read

पत्रकार खालिद खान की क़लम से :-

राजधानी रायपुर के खुशहालपुर सर्विस रोड पर दबंगई का एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार सवार ने चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर टाटा एस चालक पर लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान सड़क पर राहगीर तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं अपराधियों के हौसले बुलंद होने की तस्दीक करती हैं। मामूली बात पर कानून हाथ में लेकर सरेआम किसी की जान जोखिम में डालना और मारपीट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सड़क पर वाहन चालकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।


इस घटना के बाद आम नागरिकों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहेगा, तो आम आदमी सड़कों पर कैसे सुरक्षित चलेगा। फिलहाल, पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तुरंत पहचान करनी चाहिए और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html