एक की मौत 20 से ज्यादा घायल, कन्वेंशन सेंटर में हुआ जबरदस्त धमाका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केरल- के एर्नाकुलम में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाका हुआ है | प्रत्यदर्क्षियों के मुताबिक, जिस समय यह धमाका हुआ उस समय कन्वेंशन सेंटर में बैठक हो रही थी | इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं | कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन था | धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण रहे, यह अभी पता नहीं चल सका है | जिस समय धमाका हुआ उस समय हॉल में 2 हजार से अधिक लोग मौजूद थे | इसे लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है |
रविवार को यहां यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा हो रही थी | विस्फोट में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया | अग्निशमन दल के कर्मियों ने जले हुए शव को बरामद कर लिया है और बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है | पता चला है कि जिस समय धमाका हुआ उस समय प्रार्थना सभा चल रही थी | इस दौरान कुछ वहीं घायल हो गए जबकि अन्य लोग मीटिंग हॉल से भागते समय घायल हो गए |
जानकारी के अनुसार, कलामासेरी में ज़मरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में यहोवा के साक्षियों के तीन दिवसीय सम्मेलन में 2000 से अधिक लोग शामिल हुए थे | सूत्रों के मुताबिक हॉल के अंदर लगभग तीन विस्फोट हुए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments