महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 ने वार्ड 10 में वीवी विहार नाला के उपर बनाये गये अवैध पाटो को तोडने की कार्यवाही प्रारंभ की ताकि बारिश में जल भराव दोबारा ना होने पाये......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वार्ड कमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत वीवी विहार नाला के उपर कब्जा कर बनाये गये अवैध पाटो को जेसीबी मशीन एवं श्रमिको की सहायता से तोडने की कार्यवाही स्थल पर जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, उपअभियंता रविप्रभात साहू की उपस्थिति में की गई।
ताकि अवैध पाटो के कारण वीवी विहार नाले की अवरूद्ध सफाई व्यवस्थित रूप से की जा सके एवं कचरा उठाया जा सके एवं गंदे पानी की सुगम निकासी कायम की जा सके। ताकि उक्त क्षेत्र में दोबारा जल भराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये एवं जल भराव की समस्या से वहां के रहवासियों को त्वरित राहत दी जा सके।

महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों को वीवी विहार क्षेत्र के नाले को अवैध पाटो से मुक्त करवाकर नाले की अभियान पूर्वक पूर्ण व्यवस्थित सफाई करवाकर गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन करवाने निर्देशित किया है एवं नागरिको को जल भराव की समस्या से राहत दिलवाने निर्देश दिये है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments