गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने उठाया झाड़ू, लोक भवन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने समाज को स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने राजभवन (लोक भवन) परिसर के बाहर स्वयं श्रमदान किया और झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।

राज्यपाल की इस पहल से प्रेरित होकर लोक भवन के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुबह-सुबह परिसर के कोने-कोने में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर कचरा एकत्रित किया और उसका उचित निस्तारण किया।

इस मौके पर नागरिकों को प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या विशेष अवसर का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। एक सुंदर और स्वच्छ परिवेश के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में हर एक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। इस विशेष स्वच्छता कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments