ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एथनॉल की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सभी स्रोतों से 8.23 अरब लीटर एथनॉल की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की है, जो 15 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के लिए जरूरी है। दस्तावेज कुछ दिन पहले जारी हुए और बोली की वैधता 31 जुलाई, 2024 तक के लिए है। आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है की विभिन्न स्रोतों जैसे गन्ने के रस, चीनी, चीनी के शीरे, बी हैवी मोलैसिस, सी हैवी मोलैसिस, खराब हो गए अनाज, मक्के, एफसीआई से मिले अतिरिक्त चावल से उत्पादित एथनॉल और उनकी मात्रा का बोली फॉर्म में दी गई है। बोली लगाने वाले को निर्धारित अवधि में निर्धारित कुल मात्रा की आपूर्ति करनी होगी।
2022-23 में ओएमसी ने 6.51 लाख लीटर एथनॉल आपूर्ति के लिए निविदा मांगी थी, जिसमें से जुलाई के आखिर तक करीब 3.51 अरब लीटर की आपूर्ति हुई है। इसमें से करीब 82 प्रतिशत गन्ने से जुड़े एथनॉल व शेष अनाज से बने एथनॉल की आपूर्ति हुई। सूत्रों ने कहा कि 2022-23 के दौरान 12 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य था, जबकि कुछ सप्ताह पहले तक 11.76 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। आधिकारिक योजना के मुताबिक भारत ने 2023-23 आपूर्ति वर्ष में 15 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा गया है। 2024-25 तक 18 प्रतिशत और 2025-26 आपूर्ति वर्ष तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की योजना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments