ओडिशा छात्रसंघ चुनाव: सीएम साय ने दी एबीवीपी को बधाई, ईवीएम पर कसा तंज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। ओडिशा के शैक्षणिक संस्थानों में आठ साल बाद बहाल हुए छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल हुआ और संचालन शिक्षण संस्थानों द्वारा किया गया, जो उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो अक्सर हार के बाद ईवीएम और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर बेबुनियाद सवाल खड़े करते हैं।
राज्य के 346 शासकीय महाविद्यालयों और 13 विश्वविद्यालयों में हुए इन चुनावों में एबीवीपी ने कई जगह परचम लहराया है। अकेले उत्कल विश्वविद्यालय में संगठन समर्थित उम्मीदवारों ने नौ में से सात सीटों पर कब्जा जमाया। इस दौरान बीजू छात्र जनता दल ने भी विभिन्न परिसरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
युवाओं के बीच अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युवा वर्ग केवल सियासी नारों या बहकावे में आने के बजाय ठोस कार्यों और सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल जनादेश पर सवाल उठाना आसान है, लेकिन धरातल पर निरंतर जनसेवा करके जनता का विश्वास जीतना ही सच्चे और प्रभावी नेतृत्व की असली कसौटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments