ओडिशा विकास से कोसो दूर, रिवर्स गेयर से राज्य को नवीन ने किया पीछे : किरण देव

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने शुक्रवार को कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी में रोड शो किया.इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोरापुट से भाजपा प्रत्याशी कालीराम मांझी तथा रायगड़ा से विधानसभा प्रत्याशी बसंत उल्का के पक्ष में प्रचार किया। किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की तरक्की पर रिवर्स गेयर लगा दिया है, जिससे प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है।
यहां जनकल्याण की एक भी योजनाएं पारदर्शिता से लागू नहीं हो रही हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि राज्य के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर विकसित भारत और विकसित ओडिशा को लेकर आप सभी अपना योगदान तय करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार में नौकरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों की ही कहीं सुनवाई नहीं है तो सामान्य जन की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। किरण देव ने कहा कि ओडिशा में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन हमें मिल रहा है। राज्य की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत रही है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम सामने आएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments