रायपुर में धूमधाम से मनाया गया 'नुआखाई भेटघाट 2026', लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी रायपुर में संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ जुहार परिवार के तत्वावधान में रविवार (11 अक्टूबर 2026) को भारत माता चौक, गुढ़ियारी में भव्य 'नुआखाई भेटघाट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। ओडिशा की जानी-मानी सिंगर निशा सुना, डमरू टांडी और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सिंगर माधुरी शर्मा ने अपने सुरीले गीतों और मनमोहक नृत्य से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है नुआखाई -
आयोजकों ने बताया कि 'नुआखाई' हमारी माटी, कृषि और आपसी भाईचारे का एक बेहद पावन और अनूठा उत्सव है। यह नया अन्न ग्रहण कर मां समलेश्वरी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने का विशेष अवसर होता है।
17 वर्षों से निरंतर जारी है ओड़िया समाज को एकजुट करने का प्रयास -
रायपुर में निवास करने वाले ओड़िया समाज को एक सूत्र में पिरोने और पिछले 17 वर्षों से अपनी समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने तथा उनके प्रचार-प्रसार के लिए 'छत्तीसगढ़ जुहार परिवार' लगातार सराहनीय प्रयास कर रहा है।
#NuakhaiBhetghat2026 #ChhattisgarhJuharParivar #RaipurNews #Nuakhai2026 #OdiaCulture #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments