google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

NSUI ने पैरामेडिकल काउंसिल को सौंपा ज्ञापन, रावतपुरा सरकार विवि में फर्जी कोर्स....

Jul 8, 2025
1 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर:-छत्तीसगढ़ NSUI ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में चल रहे कथित फर्जी पैरामेडिकल कोर्सेस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और प्रतीक रूप में श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय द्वारा BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री कोर्स बिना मान्यता के संचालित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मान्यता का झांसा देकर हजारों छात्रों को किया गया गुमराह: एनएसयूआई

रायपुर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय 2019 से इन चारों कोर्स को अवैध रूप से चला रहा है। अब तक करीब 1000 छात्र-छात्राएं बिना रजिस्ट्रेशन के पढ़ाई कर चुके हैं, जिन्हें डिग्री और भविष्य दोनों अधर में लटकता नजर आ रहा है। गोस्वामी ने कहा “छात्रों को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता का झूठा भरोसा देकर एडमिशन दिलवाया गया, जबकि परिषद ने कभी इन कोर्सेस को अनुमति नहीं दी। यह छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ है।”


एनएसयूआई ने चेताया : नहीं हुई कार्रवाई तो होगा कलेक्ट्रेट घेरावज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट घेराव और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की होगी। इस विरोध कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव निखिल वंजारी, जिला उपाध्यक्ष शिवांक सिंह, प्रशांत चंद्राकर, संयम सिंह, वैभव मुजेवार, आशीष तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, भूपेन्द्र साहू, रिजवान खान, रजत ठाकुर, जोंटी गिल, जुबैर, वीरेंद्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. एनएसयूआई की मांग है कि पैरामेडिकल काउंसिल रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर तुरंत संज्ञान ले और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html