अब किंग कोबरा करेगा -टमाटर की रखवाली.....

सम्पूर्ण भारत में टमाटर की आसमान छूती कीमत नेता, मंत्री, किसान, नौकरीपेशा, बेरोजगार, क्रमशः सभी के जेभ ढीले कर रही है। हालांकि, टमाटर के कीमत कम करने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है, जिससे सभी को थोड़ी बहुत राहत मिली है, टमाटर की बढ़ती कीमतों से सोशल मीडिया यूजर को काफी फ़ायदा हुआ है, टमाटर को लेकर मीम्स, गाने और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं | इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक किंग कोबरा (King Cobra) को टमाटरों की रखवाली करते हुए दिखाया गया है
एक किंग कोबरा को टमाटर के पास फर्श पर रेंगते हुए देखा गया | जैसे ही किसी ने अपना हाथ टमाटर की तरफ बढ़ाया तो किंग कोबरा ने तुरंत ही उस पर हमला कर दिया | किंग कोबरा को एक्टिव मोड में देखा जा सकता है | वह टमाटर के पास बैठा हुआ है और सामने मौजूद लोगों पर नजर रख रहा है | थोड़ी देर के बाद कोबरा दीवार पर रेंगता है लेकिन टमाटरों की सुरक्षा करता रहता है | ट्विटर पर 'हंसना जरूरी है' नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो को बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments