google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगदलपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन....

Jul 25, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा, “यह पवित्र मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनसमर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।”

इस शुभ अवसर पर दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी एवं जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक दुबे भी उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html