google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकास की गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता नहीं: राजेश मूणत....

Jan 3
2 min read
  • रायपुर पश्चिम विधायक ने अधिकारियों संग किया वीर शिवाजी, ठक्कर बाबा और बाल गंगाधर तिलक वार्ड का तूफानी दौरा

  • करोड़ों के विकास कार्यों का निरीक्षण; लापरवाही पर जताई नाराजगी, दिए सख्त अल्टीमेटम

  • जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय पर जनता को समर्पित हों योजनाएं

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर:- रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत आज सुबह 'एक्शन मोड' में नजर आए। उन्होंने वीर शिवाजी वार्ड, ठक्कर बाबा वार्ड और बाल गंगाधर तिलक वार्ड का सघन दौरा कर वहां चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और लेटलतीफी को लेकर कड़ा रुख अपनाया।

निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, दिए स्पष्ट निर्देश:

निरीक्षण की शुरुआत में मूणत वीर शिवाजी वार्ड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पहुंचे। वहां 10 लाख रुपये की लागत से बन रहे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में हो रहे विलंब को देख उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ख़मतराई में 25 लाख की लागत से बन रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण की धीमी गति को भी तेज करने के निर्देश दिया तथा इसे दो माह की समय-सीमा मैं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

शिक्षा और अधोसंरचना को प्राथमिकता:

विकास की कड़ी में मूणत ने शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नए कक्षों का भूमि पूजन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य अगस्त 2026 तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

ठक्कर बाबा वार्ड का कायाकल्प:

विधायक मूणत ने ठक्कर बाबा वार्ड में 80 लाख की लागत से बन रहे महतारी सदन का निरीक्षण कर उसे नया स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदन के साथ लगे मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाए, सांस्कृतिक मंच के ऊपर हॉल बनाया जाए और जल भराव रोकने के लिए चारों ओर नाली का निर्माण हो।

वार्ड की सबसे बड़ी सौगात, 16 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2000 किलो लीटर क्षमता की नवीन पानी टंकी (जलागार) को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जनवरी 2026 तक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से मानचित्र अनुमोदित कराकर कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ करें।

सांस्कृतिक और सामुदायिक भवनों का उन्नयन:

दौरे के अंतिम चरण में मूणत ने बाल गंगाधर तिलक वार्ड में 25 लाख की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, पूर्व निर्मित सियान सदन का निरीक्षण कर उसके रंग-रोगन, साफ-सफाई और प्रथम तल पर नए हॉल निर्माण हेतु तत्काल प्रकरण (Project Report) तैयार करने को कहा।

विधायक राजेश मूणत का का बयान :

"मेरा लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण विकास उतारना है। जनता के पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। विकास कार्यों में देरी न केवल लागत बढ़ाती है, बल्कि जनता को सुविधाओं से वंचित भी रखती है। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। रायपुर पश्चिम का हर वार्ड मेरी प्राथमिकता है और हम इसे एक आदर्श विधानसभा बनाने की ओर अग्रसर हैं।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html