google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नीतिश का छलका भाजपा प्रेम, कहा जब तक जीवित रहूंगा, हमारा आपका संबंध रहेगा.....

Oct 20, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार में राहें जुदा करने के करीब दो साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा प्रेम छलक पड़ा। नीतिश ने किसी का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में भाजपा को लेकर अपने प्रेम को जाहिर कर दिया। दरअसल, नीतीश ने गुरुवार को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के मंच से संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नीतिश ने बड़ा बयान देकर कहा कि जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारा आपका संबंध रहेगा। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में उपस्थित लोगों के बीच विभिन्न दलों के नेताओं को मौजूदगी में उन्होंने सामने बैठे नेताओं की ओर इशारा किया।उन्होंने कहा कि 2007 में केंद्र देश के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की शुरुआत की। हमने तभी कहा था कि इसकी स्थापना बापू के चंपारण सत्याग्रह की भूमि पर होगी। 2009 में अधिनियम बना और तब से मैं लगा रहा, तब कांग्रेस की सरकार थी। मैं तबके मंत्री के यहां भी गया।


भेंट भी की और आवास पर भोजन किया। उन्होंने कहा कि गया में खोलने वाले हैं, लेकिन हमने चंपारण के लिए कहा। फिर तय हुआ दोनों स्थानों पर केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा। इसके बाद 2014 में केंद्र की सरकार ने मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की सहमति दी। हमने इसका महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय रखने का प्रस्ताव दिया।इसके बाद व्यंगात्मक लहजे में नीतीश ने सामने बैठे एनडीए के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा- तब हम साथ थे। याद है न 2005। हमारी दोस्ती तब भी थी। अब भी है। जब तक हम जीवित रहेंगे हमारा-आपका संबंध रहेगा। सधी राजनीति का परिचय देकर मुख्यमंत्री ने वोट पर भी बात और विकास पर भी बोले।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html