google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नीतीश और मोदी सरकार बताए कितने साल नौकरी के लिए इंतजार करे,नौकरी दो या सत्ता छोड़ो...

Jun 13, 2025
2 min read
  • नीतीश और मोदी सरकार बताए कितने साल नौकरी के लिए इंतजार करे


  • नौकरी दो या सत्ता छोड़ो


  • युवक कांग्रेस,nsui और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में नौकरी दो या सत्ता छोड़ो आंदोलन का आयोजन हुआ बिहार के सभी जिलों में


  • मोदी और नितीश कुमार के शासन काल में बेरोजगारों का राज्य बना बिहार


  • बिहार राज्य में लगभग 34 लाख से भी अधिक संख्या में लोगों ने नौकरी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, फिर भी बिहार शासन कह रही यहाँ कोई बेरोजगार नहीं


  • बिहार के औरंगाबाद जिला में घेराव की कमान संभाली विकास उपाध्याय ने



पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिहार राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा महारैली आयोजित कर रोजगार कार्यालय में तालाबंदी और घेराव किया गया बिहार का नौजवान नौकरी न मिलने से है परेशान डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार एवं मोदी जी ने कहा था कि हम आने वाले दिनों में 50 लाख से भी ज्यादा नौकरियां बिहार में देंगे लेकिन यह केवल चुनावी भाषण था जो की चुनाव के समय प्रत्येक मंच में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जदयू के नेता देते रहे पर वास्तविकता यह है कि दोनों ने मिलकर बिहार के युवाओं को केवल छला है, आज इसीलिए बिहार का प्रत्येक युवा नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के नारे बुलंद कर रहा है।

उपाध्याय ने बताया कि बिहार के सभी जिलों के लिए स्पेशल प्रभारी नियुक्त किये गए है थे जिसमें औरंगाबाद जिले का प्रभार विकास को दिया गया था उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सर्विस (एन सी एस) डाटा के अनुसार बिहार में लगभग 34 लाख से भी अधिक लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और इन लोगों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है, ऊपर से बिहार शासन यह कह रही कि यहाँ कोई बेरोजगार नहीं है। नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों में 73 प्रतिशत शिक्षित हैं तथा पूर्व की तुलना में ग्रामीण एरिया में बेरोजगारी दर 2.6 प्रतिशत एवं शहरी एरिया में बेरोजगारी दर 7.3 प्रतिशत बढ़ गई है।

इससे साफ हो गया है कि अभी भी बिहार में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं और अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में पलायन कर अपनी रोजी रोटी तलाश रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी के हित में निरंतर लड़ाई लड़ते आ रही है और इस बार भी बिहार में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ वृहद स्तर पर आंदोलन करेगी। उपाध्याय ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बेरोजगारों को लेकर बड़ा बयान भी दिया था कि इन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और उन्हें रोजगार भी प्रदान करेंगे,

लेकिन वर्तमान स्थिति में कोई बेरोजगारी भत्ता और किसी को भी रोजगार नहीं दिया गया है।


प्रवक्ता

अमित शर्मा


प्रति,

श्रीमान संपादक महोदय,

दैनिक...........

रायपुर


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html