google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एनएचआरसी मानवाधिकार क्विज-2026: आरती महाजन ने जीता पहला स्थान, देश भर के युवाओं में दिखा भारी उत्साह....

Oct 19
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव’ एक सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। यह आयोजन एनएचआरसी के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था। इसमें मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 और आयोग के कार्यों से संबंधित जानकारी पर जोर दिया गया। क्विज में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए कुल 26,459 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक भागीदारी 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की रही। राज्यों के स्तर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से सबसे ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आरती महाजन को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। रितिका को दूसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये और तूबा बेनजीर को तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये मिला। इसके अलावा सात सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रत्येक विजेता को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इन पुरस्कारों के लिए आदित्य गुप्ता, तरुण, रानी मंडल, बसंत कुमार महतो, लिखथ कुमार ए और दीपिका मडासु के नाम घोषित किए गए हैं।


5,753 प्रतिभागियों के पूरे अंक आयोग के मुताबिक, क्विज में 5,753 प्रतिभागियों ने 15 में से 15 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, इनमें से 10 विजेताओं का चयन माईजीओवी टीम ने लॉटरी यानी ड्रॉ के माध्यम से किया। प्रतिभागियों को 300 सेकंड के भीतर अधिकतम 15 सवालों के जवाब देने थे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं, में मानवाधिकारों के प्रति समझ बढ़ाना और जीवन, स्वतंत्रता, समानता तथा गरिमा जैसे मूलभूत अधिकारों के महत्व से परिचित कराना था।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html