google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BJP सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला.....

Aug 21
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के एवं राष्ट्रीय सह-संयोजकों ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। ये नियुक्तियाँ पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतर्गत की गई हैं। राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के के साथ नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-संयोजक प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव ने भी पदभार संभाला।

पदभार संभालने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के इस युग में पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।


सोशल मीडिया की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाना हमारे लिए सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों है : म्हस्के

इस मौके पर दीपक म्हस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने निवर्तमान संयोजक अमित मालवीय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमित मालवीय ने वर्षों के अथक परिश्रम और नेतृत्व से भाजपा की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत आधार और नई पहचान दी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन के साथ इस सशक्त विरासत को आगे बढ़ाना हमारे लिए सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों है।


दीपक म्हस्के ने कहा कि नई तकनीक, नए डिजिटल माध्यमों और नई पीढ़ी की संवाद शैली के माध्यम से पार्टी के विचार, सरकार के कार्य तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाना आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ खरा उतरने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा की।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html