google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छोटे कारोबार को नई उड़ान: पीएम स्वनिधि योजना से संवर रही है महिलाओं की आर्थिक स्थिति...

7 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के जरिए मिलने वाली वित्तीय मदद से आम लोगों के सपने सच हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण रायपुर का है, जहां समय पर मिले ऋण सहयोग ने एक साधारण गृहणी को आत्मनिर्भर उद्यमी बना दिया।


पूंजी की कमी बनी थी राह का रोड़ा -

दैनिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच परिवार का भरण-पोषण करना और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखना आसान नहीं होता। सीमित आय और संसाधनों के अभाव के कारण कारोबार को आगे बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद हार न मानते हुए लगातार आगे बढ़ने की ललक ने स्थिति को बदलने का रास्ता दिखाया।


बीस हजार के सहयोग से बदला कारोबार -

इसी संघर्ष के दौर में पीएम स्वनिधि योजना संबल बनकर सामने आई। योजना के तहत बीस हजार रुपये की ऋण सहायता मिलने से कारोबार को जरूरी गति मिल गई। इस राशि का उपयोग करके आर्टिफिशियल ज्वेलरी के निर्माण और उसकी सामग्री जुटाने में मदद मिली, जिससे काम व्यवस्थित तरीके से शुरू हो सका।


आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम -

समय पर मिली आर्थिक सहायता का सकारात्मक असर साफ दिखाई दे रहा है। अब न केवल काम का दायरा बढ़ा है, बल्कि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी बड़ा संबल मिला है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि छोटी सी वित्तीय मदद भी किस प्रकार किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है और समाज में महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना सकती है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html