google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर प्रेस क्लब में लगा नया वाटर कूलर...

Apr 22, 2024
1 min read































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी ने किया भेंट

रायपुर। भगवान महावीर के 2623वें जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी ने रायपुर प्रेस क्लब को नया वाटर कूलर भेंट किया है। वॉटर कूलर का उद्घाटन रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, सदस्य अमर बरलोटा, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी की अध्यक्ष हर्षिता टाटिया और सदस्यों ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विमल महिला मंडल की सदस्यों ने नारे व जयकारों के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों से अवगत कराया। रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने विमल महिला मंडल का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विमल महिला मंडल से प्रिया लोढ़ा, कोकिला सुराना, ममता सुराना, संगीता लुणावत, प्रीति दुग्गड़, पायल गोलछा, राजकुमारी बाफना, स्वाति बाघमार, पूजा लुणावत, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी मेम्बर और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html