google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकास की नई राह : विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के अथक प्रयासों से मिली क्षेत्र को करोड़ों की सौगात....

Jul 21, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बसना विधानसभा क्षेत्र में विकास की सौगात: विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के प्रयासों से मिली 10.52 करोड़ की स्वीकृति


  • बसना को मिली नई रफ्तार: विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में तीन सड़क योजनाएं स्वीकृत


  • ग्रामीणों को राहत, क्षेत्र को गति: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयत्नों से तीन सड़क परियोजनाएं मंज़ूर


  • विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ग्रामवासियों को दी करोड़ों की सौगात,कहा-जनता की प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता है


  • बसना के हित में विधायक डॉ संपत अग्रवाल की पहल रंग लाई, क्षेत्र को मिली सड़कों की सौगात


बसना:- विधानसभा क्षेत्र बसना में विकास की एक नई लहर दौड़ रही है। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के सतत प्रयासों और समर्पित जनप्रतिनिधित्व के परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने क्षेत्र की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 10.52 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति ग्रामवासियों की लंबित समस्याओं और परिवहन व्यवस्था को सुचारु करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मेरे लिए जनता की मूलभूत समस्याएं सर्वोपरि हैं। मैंने ग्रामवासियों की परेशानियों को राज्य सरकार तक पहुंचाया और सरकार ने इन पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। यह सिर्फ विकास नहीं, विश्वास की जीत है।


विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन प्रमुख मार्गों पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें बसना अरेकेल मार्ग तक पुल-पुलिया सहित 1.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए 184.30 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।


वहीं खुर्सीपहार-सिरको-जमड़ी मार्ग NH-53 से सिरको होते हुए जमड़ी तक पुल-पुलिया सहित 3.10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 424.35 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई।


ग्राम ठाकुरपाली-अखराभांठा-टुकड़ा मार्ग में पुल-पुलिया सहित 2.425 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए 443.83 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई।


विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सहज होगा और सुदूर ग्रामों तक सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे कृषि, व्यापार और शिक्षा को नया बल मिलेगा, जबकि जलभराव एवं मौसमी बाधाओं से राहत मिलेगी। आपातकालीन सेवाओं की पहुँच भी तेज और प्रभावी होगी, जिससे पूरे क्षेत्र में समग्र विकास की नई गति देखने को मिलेगी।


विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विकास की राजनीति ही जनसेवा की वास्तविक दिशा है। मेरा उद्देश्य है कि क्षेत्र का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण जीवन में गुणवत्ता का नया दौर शुरू होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html