google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

रायपुर नगर निगम में नया विवाद: फाफाडीह में बिना वर्क ऑर्डर खुदाई...

48 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर चल रहे कार्य को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना अनुमति और नियमों का पालन किए सड़क की खुदाई की जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। आकाश तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या राजधानी रायपुर किसी प्रयोगशाला की तरह हो गई है, जहां कोई भी कंपनी आए और मनमाने तरीके से काम करके चली जाए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से चर्चा कर संबंधित कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगाने की मांग की है।

















जानकारी के अनुसार, फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास के इलाकों में HCG प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के पास नगर निगम की वैध अनुमति या कार्य आदेश उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि पिछले करीब दो महीने से यह काम चल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम को इसकी जानकारी तक नहीं थी।


मौके की स्थिति देखने के बाद आकाश तिवारी ने तत्काल नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से फोन पर चर्चा की और पूरी जानकारी दी। उन्होंने कार्य को तत्काल रोकने और सड़क पर किए गए बड़े-बड़े गड्ढों को बंद कराने के निर्देश दिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर आम जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। सड़क खुदाई के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।


आकाश तिवारी ने कहा कि एक तरफ नगर निगम में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी की बात कही जाती है, वहीं दूसरी तरफ तैयार सड़कों को खोदकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। बिना अनुमति सड़क खोदना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।


नेता प्रतिपक्ष ने जिला प्रशासन और नगर निगम को चेतावनी दी कि नियमों के विपरीत चल रहे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी को या तो सभी नियमों का पालन करना होगा या फिर काम बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि आम जनता को इसी तरह परेशान किया गया और निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचता रहा तो कांग्रेस पार्टी इसका मजबूती से विरोध करेगी।

#रायपुर #फाफाडीह #गैसपाइपलाइन #नगरनिगमरायपुर #आकाशतिवारी #अवैधखुदाई #छत्तीसगढ़न्यूज़ #रायपुरसमाचार #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html