google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ 1881 में नई नियुक्ति....

पत्रकार यूनुस कुरैशी की क़लम से:-

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ 1881 के प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने रायपुर के सक्रिय नेता राधेश्याम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रांतीय महासचिव रतनलाल कैवर्त्य, प्रांतीय संयोजक एम.एल. खांडे, रायपुर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, रायपुर जिलाध्यक्ष युनुस अहमद कुरैशी, धमतरी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर मिश्रा, बागबाहरा के रूपेश तिवारी, 'एक मांग एक मंच' के प्रांतीय संयोजक करणसिंह अटोरिया, यशकरण सिंह गजेंद्र और होलाराम परिहा की मौजूदगी में की गई। डॉ. मनहर ने संगठन का विस्तार करने और सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में पेंशनरों के हित में सक्रिय कार्य हो रहे हैं। संगठन के जिला बीजापुर अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष डी.एस. राम ने प्रांताध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा, "हमारा प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर साहब जैसा हो।"

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html