बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, टूटा एलटी तार बना काल...
- ANIS LALA DANI

- 36 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने युवक की जान ले ली | पूजा करने के लिए युवक मंदिर जा रहा था | इस दौरान रास्ते में बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट युवक आ गई | दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई | मृतक की पहचान ईश्वर अनंत उर्फ राजू के रूप में हुई |
जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के आठाबिसा तालाब के पास बिजली का एलटी तार टूटकर सीसी रोड पर गिर गया | जिम्मेदार विभाग ने समय रहते समस्या को ठीक नहीं किया | शुक्रवार रात तालाब के पास से गुजर रहा ईश्वर करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया | बुरी तरह झुलसने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई |
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भेड़ीमुड़ा क्षेत्र के एक युवक की कुछ दिन पहले इसी स्थान पर बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी | अब दोबारा इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है | घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची | शव का पंचानामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | मामले में आगे की कार्रवाई जारी है |
#बिलासपुर #छत्तीसगढ़ #बिजलीदुर्घटना #लापरवाही #brekingADNnews




.jpg)











Comments