google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजों में नहीं धरातल पर दिखे समाधान: बृजमोहन अग्रवाल...

Oct 5
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर / भाटापारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प’ माह के तहत भाटापारा विकासखंड की ग्राम पंचायत बोडतरा में शनिवार को एक विशाल ‘सेवा सेतु अभियान शिविर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। शिविर के दौरान उन्होंने मंच से ही पुलिस, राजस्व और आबकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तलब किया और जनता से प्राप्त शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो-टूक हिदायत दी कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने संबोधन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिक, किसानों और गरीबों को अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य के तहत पूरा प्रशासनिक अमला खुद गांव की चौपाल पर पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सिर्फ कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखना चाहिए।

क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं

इस मौके पर सांसद ने बोडतरा सहित पूरे ब्लॉक के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी:


  • ग्राम बोडतरा में सामुदायिक भवन का निर्माण।

  • 20 लाख रुपये की लागत से 'महतारी सदन' का निर्माण।

  • बालिकाओं की सुविधा के लिए 5 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय निर्माण।

  • 7 लाख रुपये की लागत से 'अटल डिजिटल सुविधा केंद्र' की स्थापना।

  • इसके अलावा, ब्लॉक की सभी 20 ग्राम पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की विकास निधि देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रदीप अनन्त, जिला पंचायत सीईओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि अमर मंडावी, राकेश तिवारी, सविता अनन्त, भोलाराम वर्मा, पवन वर्मा, आशीष जायसवाल, सुनील यदु, महाबल बघेल, डब्लू ठाकुर, मोहन पिण्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html