google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गढ़चिरौली में नक्सली बैनर-पोस्टर निकले फर्जी, भाजपा नेता समेत 2 गिरफ्तार...

Jul 28
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- 

कांकेर :- गढ़चिरौली में पिपली बुर्गी क्षेत्र में नक्सली बैनर-पोस्टर फर्जी निकले | पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए भाजपा नेता शिवा अनिल मिस्त्री और सहयोगी रंजीत मलिक को गिरफ्तार किया है | आरोप है कि दोनों ने मिलकर लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था |


जानकारी के मुताबिक, शिवा मिस्त्री कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 24 इरपानार से निर्वाचित सदस्य है | शिवा महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे क्षेत्र में खनन कंपनी के लिए पोकलेन मशीन और परिवहन का काम करता था | सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पिपली बुर्गी से 5 किसी दूर पर साइनबोर्ड के नीचे संदिग्ध लाल कपड़े का बैनर मिला, जिसमें नक्सली संगठन होने का दावा करते हुए धमकी दी गई थी |


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एम. रमेश ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए | थाना में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज कर जांच शुरू की गई | मुखबिर से मिली जानकारी के आद गढ़चिरौली निवासी 48 वर्षीय शिवा मिस्त्री और पखांजूर निवासी 25 वर्षीय रोहित रंजित मल्लिक को गिरफ्तार किया गया | पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया | दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html