google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ....

Jul 18, 2025
2 min read
  • प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन साय एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

  • किरण सिहदेव एवं टकराम वर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण से किया खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया।

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन मंत्री पवन सायं, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन संतोष कुमार अग्रवाल, सुभाष राव, नमित जैन, मनीष मंडल, मुरली शर्मा, किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अभिषेक जैन, कार्तिक डाकुआ, संजय यादव, पुष्पेंद्र गुर्जर सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने राज्य की नाम पट्टीका के साथ पुलिस बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नियमानुसार रेफरी कोच एवं खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल खेलने एवं खिलाने की शपथ ली। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन से सभी खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात् पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्र गान किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि आज पहले दिन म्यूजिकल फार्म्स एवं पॉइंट फाइटिंग इवेंट की क्वालिफिकेशन मैचेस चल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का कल से सुबह 10:00 बजे से अगला मुकाबला शुरू होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html