google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नारायण त्रिपाठी विन्ध्य जनता पार्टी से लड़ेंगे चुनाव.....

Oct 22, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा से इस्तीफा देने वाले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी अब विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव आयोग ने इस पार्टी को चिन्ह भी आवंटित कर दिया है। इसमें गन्ने के सामने एक किसान खड़ा हुआ नजर आ रहा है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें थी, लेकिन प्रत्याशियों के ऐलान के बाद इस पर भी विराम लग गया। त्रिपाठी लंबे समय से विंध्य प्रदेश बनाने की मांग कर रहे थे।


मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। यहां विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं। साल 2018 के चुनाव में 30 में से 24 सीटें भाजपा के खाते में आईं थीं। ब्राह्मण बाहुल्य इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से ब्राह्मण वर्ग नाराज बताया जा रहा है।

नारायण त्रिपाठी सतना जिले के बड़े ब्राह्मण चेहरा है। सतना के मौजूदा सांसद गणेश सिंह से उनकी अदावत जग-जाहिर है। ऐसे में नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों का खेल बिगाड़ सकती है। दोनों ही पार्टियों को यहां फोकस ब्राह्मण वोटर्स को साधने का है। बता दें कि कांग्रेस ने मैहर विधानसभा सीट से धर्मेश घई को प्रत्याशी बना दिया है। वहीं, भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हाल ही में भाजपा सरकार ने मैहर को जिला घोषित किया है। नारायण त्रिपाठी ने इसका श्रेय कमलनाथ को दिया था। बता दें कि नारायण त्रिपाठी की पार्टी विंध्य क्षेत्र में चुनाव लड़ सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html