google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

भिलाई के आत्मानंद स्कूल में रहस्यमयी दौरे: 10-15 छात्राएं चीखीं और बेहोश हुईं, स्वास्थ्य टीम बुलाई गई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 15 छात्राएं इस तरह की स्थिति से गुजर चुकी हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान कुछ छात्राएं अचानक तेज आवाज में चीखने लगीं और इसके बाद वे बेहोश हो गईं। घटना को देखकर आसपास मौजूद छात्राएं और शिक्षक भी घबरा गए। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी प्रभावित छात्राओं की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद भी अलग-अलग दिनों में स्कूल में इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह घटनाएं केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं के बीच ही सामने आई हैं। वहीं सुबह की पाली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। इस वजह से मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। छात्राओं के अचानक इस तरह बेहोश होने के पीछे वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, मानसिक दबाव या मनोवैज्ञानिक कारण है या फिर कोई अन्य वजह। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


घटना के बाद अभिभावकों ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल स्कूल परिसर में किसी भी तरह की अफवाह से बचने और छात्राओं की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html