google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर की जनता से मेरे संबंध अटूट, यही मेरी सफलता का राज - बृजमोहन.....

Nov 15, 2023
1 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बृजमोहन ने कहा कि जनसंपर्क अभियान तो एक चुनावी परंपरा है, मैं तो 24 घंटे सातों दिन जनता के बीच ही रहता हूं।

रायपुर/14/11/2023/रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं संबंधों में जीता हूं। जिससे एक बार मेरे संबंध बन जाते हैं, उनसे मेरे संबंध कभी टूटते नहीं है। प्रेमभाव सदैव बना रहता है। यही मेरी सफलता का राज है। इसीलिए तो मैं कहता हूं चुनाव बृजमोहन नहीं लड़ता खुद जनता अपने भाई बृजमोहन के लिए लड़ती है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात जनसंपर्क के दौरान अब्दुल रऊफ वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड में जनसंपर्क के दौरान आयोजित संक्षिप्त सभाओं के दौरान कही।

बृजमोहन ने कहा कि पिछले 35 सालों में रायपुर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप पीछे मुड़कर बीते वर्षों को देखिए, आपको मेरे द्वारा किए गए विकासकार्यों की लंबी फेहरिस्त दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोकहित को ध्यान में रखकर कार्य किए जाते थे परंतु आज कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मकसद से कार्य हो रहे हैं। जनभावनाओं को अनदेखी हो रही है।

इस जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों ने अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल की जोरदार अगवानी की। फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया, माथे पर तिलक लगाकर और आरती उतार कर उन्हें विजय का आशीर्वाद जनता ने दिया। बृजमोहन ने कहा कि जनसंपर्क अभियान तो एक चुनावी परंपरा है, मैं तो 24 घंटे सातों दिन जनता के बीच ही रहता हूं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता कमल फूल में वोट देकर मुझे पुनः विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html