"मेरे अच्छे दोस्त तुलसी भाई" कुछ इस तरह से संबोधित किया PM मोदी ने WHO के महानिदेशक को...

WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस बुधवार को गुजरात पहुंचे | यहां वह गांधीनगर में आयोजित तीन दिवसीय 'वैश्विक आयुष निवेश एवं नवोन्मेष शिखर सम्मेलन' के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रहे थे | इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तुलसी भाई कहकर संबोधित किया जिसपर डॉ. टेड्रोस ने खुशी जताई | WHO महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस कहा कि 'यह संबोधन मुझे पसंद आया क्योंकि तुलसी से पवित्र और औषधीय पौधा है |अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुलसी (पवित्र तुलसी’ या ओसीमम टेनुइफ्लोरम) का पौधा भारतीय आध्यात्मिक विरासत का एकीकृत हिस्सा रहा है |
पीएम मोदी ने आयुष मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए डब्ल्यूएचओ चीफ के डांडिया वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ''मेरे अच्छे दोस्त तुलसी भाई साफ तौर पर नवरात्रि के लिए अच्छी तरह से तैयार है! भारत में WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस का स्वागत है!'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments