google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

धमतरी में चावल व्यवसायी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी जिले के थाना कुरूद के मर्ग क्रमांक 118/2026, धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतक नीरज साहू पिता खुमान साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी कुण्डेल, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया। नारी महानदी पुल के ऊपर मुख्य मार्ग पर नीरज साहू का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। मृतक के गले एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे तथा घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GT-7675 भी खड़ा मिला था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों एवं परिजनों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई। जांच में धारदार वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना पांडेय द्वारा तत्काल थाना कुरूद, थाना मगरलोड एवं साइबर टीम की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, डीएसपी. भानूप्रताप चंद्राकर, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने लगातार कई दिनों तक घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य विष्लेषण एवं लगातार घटना से जुड़े संभावित मार्गों एवं क्षेत्रों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया।


इसके साथ ही पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्ध गतिविधियों, घटनाक्रम एवं उपलब्ध सुरागों का सूक्ष्म विश्लेषण किया। लगातार की गई मेहनत और साक्ष्यों के आपसी मिलान के बाद संदेही बिरेंद्र कुमार साहू तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने किया हत्या का खुलासा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मृतक नीरज साहू की हत्या करना स्वीकार किया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एवं मृतक दोनों चावल का व्यवसाय करते थे। मृतक का व्यवसाय अच्छा चलने एवं उसकी कमाई अधिक होने के कारण आरोपी उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखता था। इसी रंजिश एवं द्वेष के चलते आरोपी ने मौका पाकर नारी महानदी पुल के सुनसान स्थान पर मृतक को रोककर कैंची एवं पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची एवं पाना बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी -


  1. बिरेंद्र कुमार साहू, उम्र 21 वर्ष पिता - कन्हैया लाल साहू निवासी - सांकरा |


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html