google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द नहर रोड में लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अवैध मुरम रोड काटकर एवं नींव तोड़कर लगायी तत्काल कारगर रोक...

Jul 14
1 min read


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर, सहायक अभियंता सुशील अहीर, उप अभियंता नवीन वर्मा सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत बोरियाखुर्द नहर रोड में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया , साथ ही स्थल पर अवैध नींव को तोड़ा ।

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी शीघ्र देने का अनुरोध पत्र में किया गया है।

तहसीलदार कार्यालय रायपुर से इस सम्बन्ध में अधिकृत जानकारी आने पर राज्य शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा दर्ज करवायी जाएगी।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html