google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा वार्ड 3 सुखराम नगर में दो स्थानों पर लगभग 3 एकड़ की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने हटाया अवैध निर्माण,...

Jul 13
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा , सहायक अभियंता शरद देशमुख की उपस्थिति में जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र में सुखराम नगर में दो भिन्न स्थानों पर कुल लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर निर्मित की गयी अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं आवागमन अवरुद्ध करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी | साथ ही वहाँ निर्मित अवैध नींव को तोड़ा गया |

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को उक्त भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत शीघ्र नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को प्रकरण में विधि अनुसार कार्रवाई करने दिए जाने हेतु अनुरोध पत्र लिखकर अधिग्रहण की कार्रवाई करने नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर ने पत्र लिखा है |

नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग ने वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के क्षेत्र ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने वहाँ किये गए अतिक्रमण की बाधा को हटाने कार्रवाई की | वहाँ निर्मित अवैध झोपडी को तोड़ा गया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html