रायपुर को हरित राजधानी बनाने नगर निगम का सघन पौधरोपण अभियान.....
रायपुर नगर निगम के समस्त जोनो के विभिन्न स्थानों में राजधानी शहर में सघन पौधरोपण अभियान निरंतर प्रगति पर |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सभी 10 जोनो के माध्यम से जोनो के वार्डो के विभिन्न स्थानो में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन पौधरोपण अभियान निरंतर प्रगति पर है।

महापौर मीनल चौबे एवं पर्यावरण व उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से सभी नागरिको से शहर में सुरक्षित स्थानो पर अधिक से अधिक पौधे रोपित कर रायपुर शहर को हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments