google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल की रही उपस्थिति....

Sep 24
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • रायपुर नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 घटक एएचपी अंतर्गत 4 परियोजनाओं में आवासों के आबंटन हेतु हितग्राहियों की अंतिम सूची में क्रम निर्धारण हेतु लाटरी हितग्राहियों की उपस्थिति में की गयी....





















रायपुर:- नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के घटक "भागीदारी में किफायती आवास (ए.एच.पी.) अंतर्गत निर्मित होने वाले नॉन स्लम परियोजनाओं में विज्ञापन विगत दिनांक 30 जून 2026 जारी कर कुल 13 स्थलों के लिए 2616 मकानों के आबंटन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विगत दिनांक 15 जुलाई 2026 सायं 5.30 बजे तक कुल 5841 आवेदन प्राप्त हुये । विज्ञापित आवासों से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण वर्तमान में निम्नानुसार 4 परियोजनाओं के अंतिम रूप से पात्र पाये गये हितग्राहियों की अंतिम सूची में क्रम निर्धारण हेतु लॉटरी आज दिनांक 23 सितम्बर 2026 को हितग्राहियों की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और अपर आयुक्त, लोकेश्वर साहू और अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर और सहायक अभियंता संदीप तिवारी, अमित बोस की उपस्थिति में संपादित की गयी।

लॉटरी किये गये 4 परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी -

140 डीयूएस सफायर ग्रीन्स के पास, आमासिवनी में आबंटन हेतु प्रस्तावित आवास 140, प्राप्त आवेदन 465, अंतिम रूप से पात्र 417, 56 डी यू एस अनंत होम्स , बोरियाखुर्द के पास आबंटन हेतु प्रस्तावित आवास 56, प्राप्त आवेदन 470, अंतिम रूप से पात्र 420, 80 डीयूएस वेदांता सिटी के पास, हीरापुर आबंटन हेतु प्रस्तावित आवास 80, प्राप्त आवेदन 627, अंतिम रूप से पात्र 549, 56 डीयूएस सूरज नगर के पास लाभाण्डी आबंटन हेतु प्रस्तावित आवास 56, प्राप्त आवेदन 443, अंतिम रूप से पात्र 401

उक्त परियोजनाओं के समस्त आवेदनकर्ताओं को जानकारी देते हुए सूचित किया गया है कि अपनी लॉटरी के क्रम का अवलोकन नगर पालिक निगम, रायपुर के https://nagarnigamprojects.in/PMAY/site/index वेबसाईट पर कर सकते है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html