google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

मुंगेली: मंडी प्रांगण से अनाज चोरी का मामला सुलझा, व्यापारी और मुंशी समेत 7आरोपी गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंगेली मंडी प्रांगण के फड़ से मसूर और तिवरा चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी का अनाज खरीदने वाले गल्ला दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुपमधर दिवान नवागढ़ में गल्ला दुकान चलाता है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी के इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को पकड़ा है। चोरी गया पूरा अनाज भी बरामद कर लिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक परमहंस वार्ड निवासी सूरज मंगलानी ने 12 अगस्त को सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 और 31 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने मंडी प्रांगण के अंदर लगी तार की जाली का ताला तोड़ दिया। इसके बाद फड़ में रखी आठ बोरी मसूर और चार बोरी तिवरा चोरी कर ले गए। चोरी गए अनाज की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई।


शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रावणभाठा निवासी मनोज साहू, विक्की यादव और दो नाबालिग बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से चौकीदार रमेश ध्रुव के सहयोग से अनाज चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए अनाज को नवागढ़ ले जाकर बेच दिया गया था। उससे मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नवागढ़ की दिवान गल्ला दुकान से आठ बोरी तिवरा और चार बोरी मसूर बरामद किया। बरामद अनाज की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस ने दुकान के मुंशी परस सोनकर को भी हिरासत में लिया। जांच में चोरी का सामान खरीदने और उसे खपाने की बात सामने आने पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) भी जोड़ी गई। 13 अगस्त को विक्की यादव, मनोज उर्फ टानू साहू, रमेश कुमार ध्रुव, हीरो सिंह बघेल और परस सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। इसके बाद पुलिस चोरी का अनाज खरीदने में संलिप्त दुकान संचालक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने नवागढ़ निवासी गल्ला व्यापारी अनुपमधर दिवान का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक अगस्त को अपने मुंशी परस सोनकर के माध्यम से 12 जूट की बोरियां, आठ बोरी तिवरा और चार बोरी मसूर खरीदने तथा इसके बदले 23 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने अनुपमधर दिवान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेन्द्र नेताम, हर्षा वर्मा, प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html