google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुंबई: विले पार्ले में छात्रा को टक्कर मारकर भागा बाइक सवार....

Aug 22
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई: मुंबई के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना विले पार्ले इलाके में स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर हुई। सीसीटीवी में छात्रा को रास्ता पार करते हुए देखा गया। जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचने वाली थी, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिर गई। इस दौरान, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। छात्रा को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार रफू-चक्कर हो चुका था। बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह हादसे के बाद घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल, मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।


इससे पहले, महाराष्ट्र के दौंड में 25 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांका उमेश गायकवाड़ नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों में विशाल प्रकाश जाधव और ऋषी अशोक डोके शामिल हैं। घटना 19 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे की है। पीड़िता अपने बच्चे और एक सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करते हुए आए। वे महिला को डिफेंस कॉलोनी के एक सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद आरोपी ऋषी डोके ने महिला को जबरदस्ती पकड़कर उसका मुंह दबाने का प्रयास किया। उसी दौरान आरोपी विशाल जाधव ने चाकू निकालकर महिला के गले पर वार किया। इस हमले में महिला के गले पर गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस भी वहां आती दिखी, जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने पुलिस से मदद मांगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पहले महालक्ष्मी अस्पताल और बाद में पिरामिड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html