google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

मुंबई हादसा: कुर्ला में क्रेन पलटने से 10 लोग घायल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके के कुरैशी नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक इमारत में सामान उठाते वक्त हाइड्रोलिक क्रेन गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हाइड्रोलिक क्रेन, रेलवे के हाई-टेंशन ओवरहेड तारों, पास की झुग्गियों, सम्राट अशोक नगर की सड़क, एक कंपाउंड वॉल और एमएचएडीए बिल्डिंग के कंपाउंड में खड़ी तीन गाड़ियों पर गिरी। इस हादसे में सादिक कुरैशी नामक एक शख्स के जीजा और बहन घायल हुए हैं। आईएएनएस से बातचीत करते हुए सादिक ने कहा, "मेरी बहन और जीजा का घर एमएमडीआरए इलाके में है, जहां एक क्रेन गिर गई। क्रेन उनके घर के पिछले हिस्से की तरफ गिरी, जिससे बगल वाले घर को भी नुकसान पहुंचा। मेरी बहन और जीजा की हालत गंभीर है और उन्हें कुर्ला वेस्ट के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हम सब तुरंत वहां पहुंचे। जब मैंने अपने जीजा को देखा, तो उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, खासकर उनकी आंखों के आसपास और उनकी हालत बहुत खराब थी।" सादिक ने आगे बताया कि मेरे बगल में रहने वाले चार लोग और पीछे के घर में शादी में आए बच्चों और बड़ों को चोट लगी है। उन्होंने बताया कि एमएमआरडी की बिल्डिंग को तोड़ने के लिए क्रेन आई थी। लोगों ने बताया कि रात 12:30 बजे क्रेन आई है। रिहायशी इलाकों से होते हुए क्रेन को एमएमआरडी इलाके में को ले जाया गया। दलदल की वजह से पूरी क्रेन पलट गई। आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक स्थानीय निवासी का कहना है, "उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों का कोई ध्यान नहीं रखा। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। एक महीने पहले, एक दीवार गिर गई थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह घटना वहीं हुई थी जहां यह जाली लगाई गई थी। इसके लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है और ठेकेदार हमारी बात नहीं सुनते।" उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त मैं घर में सो रहा था; अचानक आवाज आई तो सभी की नींद टूट गई। यहां के चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है; उनकी स्थिति को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।


हादसे में घायल 8 लोगों को सायन अस्पताल और दो लोगों को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे से ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए बनी लाइन है। क्रेन के घरों पर गिरने से 4-5 घरों को नुकसान पहुंचा है। एमएमआरडीए अधिकारी की ओर संदेश जारी किया गया। संदेश में कहा गया कि मुंबई के कुर्ला स्थित इमारत क्रमांक 1 पर तोड़फोड़ का काम चल रहा था। इस काम के लिए क्रेन घटनास्थल पर लाई गई थी; हालांकि क्रेन का वास्तविक काम शुरू नहीं हुआ था। क्रेन को घटनास्थल पर खड़ा करने की प्रक्रिया के दौरान वह एक तरफ झुककर पास के निर्माणाधीन ढांचे की दिशा में गिर गई। घटनास्थल की जमीन नरम और कीचड़ वाली होने के कारण क्रेन की स्थिरता प्रभावित हुई है, ऐसा प्राथमिक तौर पर सामने आ रहा है। अधिकारी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, "इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एमएमआरडीए के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सहायता और मदद उपलब्ध कराई जा रही है। एमएमआरडीए ने तुरंत आवश्यक मशीनरी और जनशक्ति घटनास्थल पर तैनात कर दी है और गिरी हुई क्रेन को हटाने का काम प्राथमिकता से शुरू किया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html