google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ₹5.61 करोड़ के जल आवर्धन कार्यों का किया शिलान्यास....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर/भाटापारा: वरिष्ठ जननेता, सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आज भाटापारा के रविदास वार्ड (आंबेडकर चौक) में भव्य विकास उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। जन-जन के चहेते नेता बृजमोहन अग्रवाल ने नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल ₹5.61 करोड़ (561.06 लाख रुपए) की लागत वाले जल आवर्धन एवं विस्तार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व शिलान्यास किया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को गृह प्रवेश हेतु पक्के मकानों के प्रमाण पत्र एवं चाबियां सौंपीं। समारोह में ₹408.81 लाख की लागत से इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन विस्तार कार्य तथा ₹152.25 लाख की लागत से रविदास वार्ड में नई ओवरहेड पानी टंकी निर्माण का शिलान्यास किया गया।


"जनता की सेवा ही मेरा एकमात्र संकल्प" — सांसद बृजमोहन अग्रवाल

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ठेठ छत्तीसगढ़ी और आत्मीय अंदाज में जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: "रायपुर की जनता ने मुझे 8 बार विधायक और 5 बार मंत्री बनाकर जनसेवा का अवसर दिया। आज आपने मुझे अपना सांसद चुनकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का जो विश्वास सौंपा है, उसका कर्ज मैं निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से चुकाता रहूंगा। सांसद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के ध्येय पर अडिग हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देकर, माताओं-बहनों को 'महतारी वंदन योजना' के तहत हर माह ₹1000 की आर्थिक संबलता देकर, हर गरीब को मुफ्त राशन और 'आयुष्मान भारत योजना' से ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज देकर 'मोदी की गारंटी' को जमीन पर पूरी तरह साकार किया है।


सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान के पुरोधा

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े 'पंचतीर्थों' का वास्तविक विकास और उन्हें वैश्विक पटल पर सर्वोच्च मान-सम्मान केवल आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला है। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि सतनाम पंथ की पावन तपोभूमि गिरौदपुरी में दुनिया के सबसे ऊंचे जैतखाम के निर्माण का ऐतिहासिक गौरव भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को ही प्राप्त है।


वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सीमा बंजारे, सीता साहू, ओमप्रकाश रात्रे, सुनील यदु, महाबल बघेल, योगेश सनंद, मनिंदर सिंह, दिलीप, सीता अशोक साहू, सलीम खान सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html