google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में शादी की खुशियों के बीच मातम: चरित्र पर कीचड़ उछालने से आहत युवती ने खुद को लगाई आग...

Oct 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान गंभीर विवाद सामने आया है। समारोह में शामिल होने गई एक युवती पर उसके जीजा ने सार्वजनिक रूप से चरित्र को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं और हंगामा खड़ा कर दिया। इस सार्वजनिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना बीते अप्रैल महीने की है। पचपेड़ी क्षेत्र के भगवान पाली की रहने वाली 28 वर्षीय युवती मुंगेली जिले के ग्राम बरछा स्थित अपने मामा के यहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी। इसी दौरान टिकारी निवासी उसके बहनोई विनेत जोगी ने अन्य लोगों के समक्ष उसके चरित्र पर लांछन लगाए और जमकर गाली-गलौज की। इस घटना से आहत होकर युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी।


घर लौटने के बाद 18 अप्रैल की रात उसने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजन उसे तुरंत गंभीर हालत में बिलासपुर ले गए, जहां से स्थिति नाजुक होने पर रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रैफर किया गया। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर गोलबाजार थाने में जीरो पर मर्ग कायम कर मामला मल्हार चौकी ट्रांसफर किया गया था।


पुलिस ने मृतका के मृत्युपूर्व बयान (डाइंग डिक्लेरेशन), पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के मुआयने और गवाहों के बयानों का बारीकी से परीक्षण किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि बहनोई द्वारा सरेआम बेइज्जती किए जाने के कारण युवती मानसिक रूप से टूट चुकी थी और इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी विनेत जोगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html