सड़क पर मरे मिले एक दर्जन से ज्यादा मवेशी...जानें पूरा मामला !

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना चारामा थाने के कानापोड़ के पास NH-30 का है।
जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)










Comments